बेखौफ रफ्तार की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

 

फर्रुखाबाद: जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे कानपुर हाई सेंटर रेफर कर दिया।

यह हादसा फतेहगढ़- मोहम्मदाबाद मार्ग पर पट्टीखुर्द के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान सुरजीत शाक्य पुत्र राजेश शाक्य निवासी पिपरगांव के रूप में हुई है। सुरजीत सेल्समैन का काम करता है। घायल के परिजनों ने मोहम्मदाबाद थाने में FIR दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा नंबर की गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

सुरजीत किसी निजी काम से मुरहास कन्हैया गया था। सुरजीत साइड में खड़ा होकर सड़क क्रॉस करने की प्रतीक्षा कर रहा था। तभी फतेहगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार पर हरियाणा का नंबर HR 55 AD 8749 लिखा है। शिकायत के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में दर्दनाक हादसा: अचानक विस्फोट से, 2 की मौत, 5 घायल

यूपी के फर्रुखाबाद में आज दोपहर एक लाइब्रेरी में तेज धमाका हुआ है, जिससे पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *