Breaking News

फर्रुखाबाद में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: एक ही परिवार के तीन समेत चार कांवड़िए हुए लापता

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सोमवार भोर में कांवड़ के लिए गंगा जल भरने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान शाहजहांपुर के नयागांव खुदागंज निवासी चार कांवड़िए गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। हादसे के बाद एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, करीब दस लोग पांच बाइकों से रविवार देर रात पांचाल घाट पहुंचे थे। सोमवार सुबह लगभग 4:30 बजे कुछ लोग उत्तरी बंधे के पास गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान योगेश (17), विकास (25), कमल (23) और अर्जुन (17) गहरे पानी की ओर चले गए। साथियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें गहराई में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।

कुछ ही देर बाद चारों पानी में डूबने लगे। शोर मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण चारों लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचीं और एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को तलाश अभियान में लगाया गया।

हादसे की खबर मिलते ही चारों के परिजन भी पांचाल घाट पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और बचाव दल लगातार गंगा में उनकी तलाश कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में दर्दनाक हादसा: अचानक विस्फोट से, 2 की मौत, 5 घायल

यूपी के फर्रुखाबाद में आज दोपहर एक लाइब्रेरी में तेज धमाका हुआ है, जिससे पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *