Breaking News

महोबा में ऑनलाइन सुनवाई के जरिए फरियादियों तक पहुंचे एसपी शशांक सिंह, थानेदारों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद कर प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी शशांक सिंह ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक स्तर पर प्रभावी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। महोबा पुलिस ने इस पहल को “समस्याओं का समाधान, पारदर्शिता के साथ” की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

About NW-Editor

Check Also

शार्ट सर्किट से पशुवाड़े में लगी भीषण आग, 13 बकरियां व एक पड़वा जिंदा जले, ग्रामीणों ने पंप से बुझाई आग

महोबा। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाषनगर में बुधवार की सुबह एक पशुवाड़े में शार्ट सर्कित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *