फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भिखारीपुर मोहल्ला निवासी बाबू के पुत्र होरीलाल पिछले कई वर्षों से मानसिक तनाव में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
