Breaking News

कटोघन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; पहचान कराने में जुटी पुलिस

खागा, फतेहपुर। कटोघन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान के लिए उसके हुलिए, कपड़ों और अन्य उपलब्ध विवरणों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही युवक के परिजनों और परिचितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित 30 सितंबर को लापता हुआ है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है, तो वह कटोघन स्टेशन क्षेत्र की पुलिस अथवा रेलवे पुलिस से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि युवक की पहचान या उसके संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाना अथवा रेलवे पुलिस को सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी जा सके।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *