Breaking News

सेवराई में बाढ़ से प्रभावित 202 किसानों को राहत: खातों में भेजे गए 9.49 लाख रुपये, बाकी पात्र किसानों का सत्यापन जारी

गाजीपुर 01 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)- उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित किसानों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही के क्रम में बाढ से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कर पात्र किसानों का सत्यापन कराया गया। सर्वेक्षण एवं सत्यापन के उपरांत बाढ़ से फसल क्षति से प्रभावित 202 किसानों के खातों में नियमानुसार आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को फसल क्षति की सहायता धनराशि 949729 (नौ लाख उनचास हजार सात सौ उनतीस रूपया) का भुगतान तहसील सभागार सेवराई में कर दिया गया है। जिसमें विष्णु प्रताप सिंह जिला महामंत्री भाजपा, पंकज राय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, दीनबंधु पूर्व ग्राम प्रधान हसनपुरा, अजित राय प्रधान प्रतिनिधी साधोपुर उर्फ रामपुर, उपजिलाधिकारी सेवराई व तहसीलदार सेवराई व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। शेष पात्र प्रभावित किसानों, के प्रकरणों में भी नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर में हाईवे पर पुलिस की सख्ती, 460 वाहनों के चालान से 7.82 लाख रुपये का जुर्माना

प्रेस नोट जनपद गाजीपुर दिनांक 20.09.2026 👉 पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर चला वाहन चेकिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *