Breaking News

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर डीएम ने वृद्धाश्रम में बांटे फल और वस्त्र, वृद्धजनों ने जिलाधिकारी को दिया शुभाशीष, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद के जमालपुर मवईया ग्रामसभा स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को फल एवं वस्त्र वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वृद्धाश्रम में रह रहे वयोवृद्धजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें जिलाधिकारी ने देखा और सुना।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा, “आप हमारे अतीत का गौरव हैं और आपसे हम सभी को प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।

इस अवसर पर वृद्धजनों ने जिलाधिकारी को शुभाशीष दिया। जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी की सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *