Breaking News

चरखारी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण; जरूरतमंदों को मिले चश्मे

 

चरखारी (महोबा)। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा के 25 वर्ष–सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्री राम जानकी मार्केट, चरखारी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. मनोज दिहुलिया ने किया। कार्यक्रम में चरखारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया।

शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. अजय सिंह एवं उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। आयोजकों के अनुसार सैकड़ों लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अमित पटेरिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख करण सिंह राजपूत, कैलाश ताम्रकार, सरमन कुशवाहा, विजय शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, सामंत राजपूत, रविंद्र सिंह चौझन, युवराज सिंह, अभिषेक चौबे और निर्दोष राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

महोबा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ आज जिला महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *