Breaking News

महोबा में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

महोबा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ आज जिला महिला चिकित्सालय परिसर महोबा में किया गया। अभियान का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार एवं सभासद /जिला योजना समिति सदस्य साधना गुप्ता व डा. विनय कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एवं जागरूकता रैली को रवाना कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ वी के चौहान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के मुख्य बिंदु
अवधि1 अक्टूबर से 31अक्टूबर 2026 तक “संचारी रोग नियंत्रण अभियान “एवं 12 अक्टूबर से 31अक्टूबर 2026 तक दस्तक अभियान एक साथ चलाया जाएगा।
उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, कालाजार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता।
गतिविधियां
स्वास्थ्य विभाग ASHA-ANM घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच, लार्वा सर्वे, सोर्स रिडक्शन, दवा वितरण।
नगर पालिका/पंचायत नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव।
शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को “हर रविवार मच्छर पर वार” की शपथ, जागरूकता रैली।
ICDS कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर इलाज, आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छता।
मुख्य विकास अधिकारी का संदेश बलराम कुमार ने कहा – बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग बढ़ते हैं। घरों में पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टायर हर हफ्ते खाली करें। बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जन अपील*: डॉ विनय कुमार ने कहा की “घर-घर दस्तक देने वाली टीमों का सहयोग करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें।”
अभियान में स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, शिक्षा, ICDS, कृषि, पशुपालन एवं सूचना विभाग सहित 11 संयुक्त विभाग की भागीदारी रहेगी।

About NW-Editor

Check Also

शार्ट सर्किट से पशुवाड़े में लगी भीषण आग, 13 बकरियां व एक पड़वा जिंदा जले, ग्रामीणों ने पंप से बुझाई आग

महोबा। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाषनगर में बुधवार की सुबह एक पशुवाड़े में शार्ट सर्कित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *