फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि प्रधान फरीद के पुत्र ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर छेनू, शहंशाह, लाला और शीबा के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हंसाह को गंभीर हालत में कानपुर हैलट भेजा गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मलवां पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
News Wani
