Breaking News

महोबा में अतिवृष्टि से फसल नुकसान का होगा त्वरित सर्वे, डीएम ने 2 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

 

महोबा। बारिश और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने फसल क्षति के आकलन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रभावित किसानों को समय से सहायता और फसल बीमा क्लेम दिलाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में हाल की बारिश और अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारियों और कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई क्षति संबंधी सूचनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण और फसल नुकसान का आकलन तत्काल पूरा किया जाए।

 

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से फसल क्षति का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर फसल क्षति से जुड़ी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन को आवश्यक मांग और प्रस्ताव भेजकर प्रभावित किसानों के लिए राहत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

 

किसानों को जल्द मिलेगा बीमा क्लेम

 

बैठक में फसल बीमा से जुड़े अधिकारियों को लंबित बीमा क्लेम के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पात्र किसानों को नियमानुसार देय सहायता राशि और फसल बीमा का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसल क्षति के आंकलन, सूचना संकलन और भुगतान की प्रक्रिया में आपसी समन्वय बनाए रखें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी होने पर प्रभावित किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करें।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन कर पात्र किसानों तक सरकारी सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में जिले के समस्त उपजिलाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और फसल बीमा से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

महोबा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ आज जिला महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *