Breaking News

गाजीपुर में कार से 48 लीटर अवैध शराब बरामद, नंदगंज पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

प्रेस नोट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
दिनांक 20.09.2026

थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा चार पहिया कार में अवैध रुप से ले जा रहे 48 ली0 अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.09.2026 को उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम पिपरही तिराहा के पास से 04 नफर अभियुक्तगण 1. सन्तोष कुमार यादव पुत्र संजय राय निवासी ग्राम गोसाईपुर टेंगराहा थाना मीनापुर जनपद मुजफ्फर नगर बिहार 2. अखिलेश कुमार साहनी पुत्र जगरनाथ साहनी निवासी ग्राम बोचहा थाना बोचहा जनपद मुजफ्फर नगर बिहार 3. दानिश अली पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर 4.रोशन राय उर्फ गोलू पुत्र रवीन्द्र नाथ राय निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर को चारपहिया कार MP13CC2952 में अवैध रुप से दो पेटी (24 लीटर) किंगफिशर बीयर, 02 पेटी (17.28 लीटर) ह्विस्की अग्रेंजी शराब तथा 09 बोतल रॉयल स्टैग (06.75 लीटर) अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 316/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. सन्तोष कुमार यादव पुत्र संजय राय निवासी ग्राम गोसाईपुर टेंगराहा थाना मीनापुर जनपद मुजफ्फर नगर बिहार उम्र 25 वर्ष ।
2. अखिलेश कुमार साहनी पुत्र जगरनाथ साहनी निवासी ग्राम बोचहा थाना बोचहा जनपद मुजफ्फर नगर बिहार उम्र 33 वर्ष ।
3. दानिश अली पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 21
4.रोशन राय उर्फ गोलू पुत्र रवीन्द्र नाथ राय निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष
बरामदगी- 01 अदद चारपहिया कार MP13CC2952 दो पेटी (24 लीटर) किंगफिशर बीयर, 02 पेटी (17.28 लीटर) ह्विस्की अग्रेंजी शराब तथा 09 बोतल रायल स्टैग (06.75 लीटर) अग्रेजी शराब ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव मय हमराह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।

मीडिया सेल
जनपद गाजीपुर

About NW-Editor

Check Also

गोंडाऊर सामुदायिक स्वास्थ्य में खराब पड़ा है एक्स-रे मशीन, सीटी स्कैन की भी सुविधा नहीं, आईजीआरएस की आख्या में हुआ खुलासा

भांवरकोल,गाजीपुर।जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंड़ऊर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *