Breaking News

प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग

महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को फिर आग लग गई। इसमें कई पंडाल जल गए। आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल पहुंची तब तक पूरा पंडाल जल गया।हादसा सेक्टर-18 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर हुआ। यहां संत हरिहरानंद का पंडाल बना है। सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद सिलेंडर फटने जैसे धमाके हुए।

मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने मोर्चा संभाला। अनाउंस करके भीड़ को हटाया। चारों तरफ बैरिकेडिंग की। करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह अभी तक क्लियर नहीं है। महाकुंभ में 20 दिन में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले, सेक्टर- 22 और सेक्टर 19 में आग लग चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं के गुबार उठने लगे। यह देखकर हम लोग डर गए। हम लोगों ने भागकर जान बचाई। कई पंडाल जल कर राख हो गए हैं।  SP सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया- पंडाल में पर्दे लगे हुए थे। इस वजह से आग तेजी से फैली। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

एमपी में कांग्रेस का मंच धड़ाम, प्रदेशाध्यक्ष समेत कई नेता घायल!

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *