नारी सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार,जिससे समाज में व्याप्त भय कम हो : नीलम गुप्ता 

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। बामदेव की नगरी की सरजमी में देवकी नंदन के आवास में मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव जी के तत्वाधान में गोष्टी आहूत की गई जिसमे संगठन के मुखिया के साथ विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के प्रजापति, संचालन प्रदेश अध्यक्ष राम पाल प्रजापति ने किया।मानवाधिकार फोरम की बुंदेलखंड की प्रभारी नीलम गुप्ता ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी बुंदेलखंड ने संगठन को मजबूती से कार्य करने के लिए अपने विचार रखे आगे उन्होंने कहा आज के वातावरण मे सभी को जागरूक होने की जरूरत है ,महिलाओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं पर सरकार पर तीखे हमले किए और कहा सरकार को नारी सुरक्षा के लिए ध्यान देने की जरूरत है जिससे समाज में व्याप्त भय कम हो सके, नए पदाधिकारियों शुभ कामनाएं दी,और मानवाधिकार फोरम पिड़तो की मदद के लिए हर संभव प्रयास करता है ।सभा सभा में उपस्थित जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार ओझा,महिला जिला अध्यक्ष ममता नामदेव,विनोद श्रीवास्तव,अंजली श्रीवास्तव,लक्ष्मी देवी ,माधुरी कुशवाहा, नेनसी श्रीवास्तव,नंदकिशोर उपस्थित रहे। नए पदाधिकारियों में लोकेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष,अभिलाषा गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष,सतेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया ,सबने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.