फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आब्दी पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने को लेकर पम्प प्रबंधक और स्कार्पियो सवारों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षो की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों पक्षो के चार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कार्पियो बरामद की है। बुधवार को थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड़ स्थित पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के बाद सेल्समैन के स्कैनर की ओर इशारा करने में पेट्रोल पंपकर्मी और बाइक सवारों में विवाद हो गया। विवाद के बाद बाइक सवारों ने स्कार्पियो सवार साथियों को बुला लिया। पंप व केबिन में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आकाश मिश्रा और उनकी टीम ने गुरुवार को घटना में शामिल सरफराज, आजम शेख निवासीगण आरामपुर बसई, अनवर अली निवासी आरामपुर बसई थाना सुल्तानपुर घोष, मो0 तबरेज, राजेश निवासी लखमीपुर हथगाम, .सागर यादव निवासी ग्राम मुंगरी कड़ा थाना पइंसा जनपद कौशाम्बी, सत्यार्थ गुप्ता निवासी कनकपुर थाना हथगांव, लवलेश निवासी ग्राम सरायंसाबा थाना हथगांव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्कार्पियो को सीज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
