स्वर गौरव सम्मान में 29 सितंबर को फतेहपुर के गौरव सैनिक कवि श्यामजीत सिंह श्याम की अध्यक्षता में लखनऊ में बही कविता की त्रिवेणी

 

फतेहपुर। रविवार को काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था द्वारा फतेहपुर के गौरव सैनिक कवि श्यामजीत सिंह श्याम की विशेष अध्यक्षता में साहित्य में विशेष योगदान के लिए स्वर गौरव सम्मान एवं काव्य समारोह का आयोजन किया गगा। जिसमें संस्थापिका प्रीती एच प्रसाद व संयोजन टीम द्वारा; यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आज रविवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कवि श्यामजीत सिंह श्याम फतेहपुरी द्वारा की गयी वहीं कार्ययक्रम का सफल सचालन साक्षी सिंह द्वारा और संयोजन अभिषेक मिश्रा अभि तथा उनके सहयोगी प्रमोद प्रजापति, आकाश राघव एवं प्रयागराज के मशहूर शायर शाहिद सफ़र द्वारा किया गया। इसमे मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह होश लखनवी व विशिष्ट अतिथि आशीष चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिशाषी प्रसार भारती (सूचना प्रसारण मंत्रालय) व अतिथि गण मनोज मिश्रा, हनुमान प्रसाद, शशी देवी, शकुंतला देवी व नीतू मिश्रा उपस्थित रहे। विशेष सहयोगी की भूमिका में वाह भाई वाह टीवी फेम हास्य कवि आशीष तिवारी निर्मल और प्रयागराज के कवि अजय वर्मा साथी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें देश के कई प्रांतों से मशहूर कवियों को आमंत्रित किया गया था। जिनका नाम इस प्रकार है डॉ अशोक अग्रहरी (प्रतापगढ़), रमेश चंद्र (शामली), भारत मौर्य (रायबरेली), राम जी तिवारी राम, दीन दयाल, विनय साहू निश्छल (प्रयागराज), सनी सिंह (गोंडा), अजय वर्मा (वाराणसी), नीरज प्रजापति (वाराणसी), डॉ. सीमा वर्मा (लखनऊ), सीमा वर्णिका (कानपुर), आशीष तिवारी निर्मल (मध्य प्रदेश), सोमेश कुमार तिवारी (सीतापुर), रवीन्द्र श्रीवास्तव(लखनऊ), अंजू विश्वकर्मा(गोरखपुर), वैभव बड़ोनिया(मध्य प्रदेश), प्रवीण पांडेय आवारा (लखनऊ), अभिलाषा सिंह अजान (कौशांबी), दीपमाला निगम(कानपुर), डॉ मंजू दीक्षित अगुम(कानपुर), डॉ नवीन जोशी नवल (दिल्ली), श्री मिश्रा (लखनऊ), अमिता मिश्रा (लखनऊ), सचिन (नोएडा), साधना मिश्रा लखनवी (लखनऊ), कुमार विशु(गोरखपुर), शशि सुमन (प्रयागराज), तारा गुप्ता (लखनऊ),कुलदीप शुक्ला, अजय वर्मा साथी (प्रयागराज)। इस गरिमामय आयोजन में लखनऊ में कई राज्यों के साहित्यकारों ने उपस्थिति होकर कार्यक्रम सफल व गरिमा मत कार्यक्रम के साक्षी बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.