यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह द्वारा की गई ई-रिक्शाओं पर कड़ी कार्रवाई

 

-153 ई- रिक्शा सीज कुल 8005 ई-रिक्शाओं का किया गया चालान।

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा ।जनपद इटावा यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्व चलाया गया सघन सत्यापन/चेकिंग अभियान। उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद इटावा संजय कुमार व पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अभयनाथ त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात आयुषी सिंह व प्रभारी यातायात इटावा सूबेदार सिंह द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ दिनांक 25.03.2025 से इटावा शहर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों के विरूद्व सघन सत्यापन/चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुये ई-रिक्शा के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र , बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के जिन ई-रिक्शा स्वामियों के दस्तावेज अपूर्ण पाये गये उन्हे शीघ्र ही दस्तावेज पूर्ण करने की चेतावनी दी गयी तथा जो बिना नम्बर प्लेट तथा बिना रजिस्ट्रेशन के पाये गये उनके विरूद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित थानें में दाखिल कराया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा सत्यापन दौरान वाहन स्वामियों/चालकों को जागरूक करते हुये हिदायत दी गयी की नशे की हालत में वाहन चलाने से यातायात नियमों का उल्लंघन के अलावा आप स्वयं एव सवारियों व राहगीरों के जीवन के खतरा बन सकते है। तथा ई-रिक्शा चालकों से अपील की गयी कि सभी चालक यातायात नियमों का अनुपालन करते हुये जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। अभियान के दौरान शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सकुशल/निर्बाध संचालन हेतु ई-रिक्शों का रूट आवंटन करते हुये कलर कोडिंग की कार्यवाही की जा रही है।
आपको बताते चलें दिनांक 25.03.2025 से चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत दैनिक कार्यवाही के दौरान कुल 8005 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा ई-रिक्शों की सत्यापन की कार्यवाही करते हुये कुल 153 ई-रिक्शों पर सीज की कार्यवाही की गयी।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *