Breaking News

बड़ी खबर: उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में कैप्टन समेत 5 की मौत

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा गंगनानी क्षेत्र में भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें कैप्टन रॉबिन सिंह भी शामिल थे।

देहरादून से भरी थी उड़ान, खरसाली में होनी थी लैंडिंग

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विस, एक निजी हेली सेवा कंपनी का था। हेलिकॉप्टर ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी और इसे खरसाली में लैंड करना था। वहां से यात्रियों को गंगोत्री धाम पहुंचना था। लेकिन रास्ते में ही हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलिकॉप्टर में चार पुरुष, दो महिलाएं और पायलट सवार थे

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 पायलट सवार थे। मृतकों में अधिकांश यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं — चार यात्री मुंबई के और दो आंध्र प्रदेश के हैं। पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह इस हेलिकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जो हादसे के समय नियंत्रण में नहीं रह सका।

घायलों की हालत नाजुक, राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निकटतम अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग भी सक्रिय हो गए हैं और हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

पहाड़ियों में हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाएं आम होती जा रही हैं, लेकिन यह हादसा एक बार फिर इन सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मौसम, तकनीकी खामियां और भीड़भाड़ के बीच उड़ानों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा अब अनिवार्य हो गई है।

About NW-Editor

Check Also

भरोसा तोड़ा, साजिश रची… लेकिन एक चूक ने खोल दी दगाबाज दामाद की पोल

  उत्तराखंड के हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी के घर 90 लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *