“उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी: 5 की मौत, 23 से ज्यादा घायल”

उत्तराखंड के टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे में 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है। 29 लोगों को लेकर ये बस ऋषिकेश से टिहरी के कुंजापुरी मंदिर की ओर जा रही थी लेकिन बीच में ही, कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास अचानक ब्रेक फेल होने से खाई में गिर गई। नरेंद्रनगर थाने के दरोगा संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद बस (UK14PA1769 ) के अंदर से शवों को बाहर निकाला गया और बुरी तरह घायल हुए चार लोगों को ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती करवा दिया गया है। 5 मृतकों में 4 महिलाएं और 1 युवक शामिल है, हालांकि अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है

वहीं, दरोगा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास खड़े लोगों ने पूछताछ में बताया है कि बस में सवार सभी लोग टूरिस्ट थे और महाराष्ट्र-दिल्ली से घूमने आए थे।

घटना से जुड़ी PHOTOS…

हादसे के बाद फौरन राहगीरों ने एम्बुलेंस को बुलाया, और फिर तुरंत एसडीआरफ की टीम भी पहुंच गई।
हादसे के बाद फौरन राहगीरों ने एम्बुलेंस को बुलाया, और फिर तुरंत एसडीआरफ की टीम भी पहुंच गई।
बस करीब 70 मीटर नीचे खिसक कर आ गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बस करीब 70 मीटर नीचे खिसक कर आ गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF की टीम।
रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF की टीम।
बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी।
बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी।

About NW-Editor

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में कैप्टन समेत 5 की मौत

  उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गंगोत्री धाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *