मझोला थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी इलाके लापता महिला तबस्सुम का शव उसी के घर से बरामद किया गया। पुलिस ने यह बरामदगी महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद की। आरोपी पति ने हत्या की बात कबूली और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार तबस्सुम की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया गया कि वह पिछले एक महीने से लापता है। उसकी परिजन तलाश कर रहे थे। गहराई से छानबीन करने पर पुलिस का शक तबस्सुम के पति पर गया। वह लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने 12 अप्रैल को पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि विवाद के चलते उसने तबस्सुम की गला घोंटकर हत्या की और शव को घर में ही छिपा दिया।
पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मझोला थाना पुलिस आरोपी पति पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या की वजह क्या थी। इसमें किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं।
News Wani
