Breaking News

CBSE 12वीं परिणाम जारी: 88.39% छात्रों ने पास की परीक्षा, सफलता की नई उड़ान

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई कक्षा 12 के नतीजे: 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई। लड़कियों ने लड़कों से 5.94% से ज़्यादा अंकों से बाजी मारी हैं। जिसमें 91% से ज़्यादा लड़कियाँ परीक्षा में पास हुईं।

सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 1.29 लाख से अधिक उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट में रखा गया।

Image

Image

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 88.39 प्रतिशत छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।

About NW-Editor

Check Also

GNM/Paramedical एग्जाम फीस डेट में बदलाव, जानें नई डेडलाइन और डिटेल्स

  लखनऊ:  नर्सिंग कॉलेज व पैरामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्रों पर आगामी सितंबर माह में जीएनएम, एएनएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *