Breaking News

माधुरी दीक्षित के दीवाने ने मनाया जन्मदिन

– अब तक लाखों रुपए खर्च कर चुके हैं अजय तिवारी

हथगाम, फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव गांव के रहने वाले अजय तिवारी को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से जुनून की हद तक प्यार है। वे उनके जन्मदिन पर अब तक लाखों रुपए खर्च कर चुके हैं। देर रात तक उन्होंने छिवलहा कस्बे के एक होटल में भव्य आयोजन करते हुए उनके जन्मदिन को समारोह पूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि कवि एवं शायर शिव शरण बंधु हथगामी की उपस्थिति में माधुरी दीक्षित के 57 वें जन्मदिन पर केक काटकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में उनके फिल्मी सफर पर चर्चा की गई। कहा गया कि वे देश की सबसे अच्छी अभिनेत्री हैं इसलिए वर्षों से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। अजय तिवारी ने बताया कि वे जल्द ही मुंबई जाकर उनसे मिलने की कोशिश करेंगे। अजय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के इतने दीवाने हैं कि उनके घर के कप, प्लेट, गिलास में भी उनके चित्र अंकित है। पूरा क्षेत्र एवं गांव तथा घर परिवार उनके इस दीवानेपन को लेकर चकित है। श्री तिवारी सोशल वर्कर हैं। उनकी तमन्ना है कि वे एक बार माधुरी दीक्षित से आशीर्वाद लें। लगभग 20 वर्षों से केक काटकर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाते चले आ रहे अजय तिवारी की माधुरी दीक्षित से मिलने इच्छा पूरी नहीं हुई है। उनके जन्मदिन पर छिवलहा नगर में समारोह हुआ जो देर रात चलता रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल हथगाम के महामंत्री राजेश सिंह यादव, सोनू सिंह, शुभम सिंह, गजानन मिश्र, चंद्र किशोर चौरसिया, मोहम्मद आजम, दीपक चौरसिया, शैलेंद्र कुमार बउआ, अंशु कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, अमरीष यादव आदि अनेक गणमान्य मौजूद रहे। धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित अजय तिवारी की नस-नस में बसी हुई हैं। वे सुबह उनको प्रणाम करके ही आगे काम की शुरुआत करते हैं।

About NW-Editor

Check Also

228 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक दवा

– मौसमी बीमारियों से बचाव का अभियान चला रहे रेडक्रास चेयरमैन बच्चों को दवा वितरित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *