Breaking News

निर्धन छात्रों को दिया जाएगा ताइक्वांडो प्रषिक्षण

– 19 मई तक रजिस्ट्रेषन कराएं इच्छुक छात्र

फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में निर्धन छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने हेतु नगर के छह स्थानों पर निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया।
जिसमें अमर मान सिंह पब्लिक स्कूल नप्पीहाता हरिहरगंज, बचपन प्ले स्कूल कलक्टरगंज, मां चंद्राणी इंटर कालेज रेलबाजार, श्री हनुमान मंदिर रस्तोगीगंज, राज ताइक्वांडो एकेडमी आबूनगर, तेज स्टेट गेस्ट हाउस राधानगर में शाम 6 बजे से 7 बजे तक 11 दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रशिक्षित ताइक्वांडो कोच द्वारा दिया जाएगा। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्राएं 19 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सचिव राजकुमार ने कहा कि रजिस्ट्रेशन फार्म नीलकंठ पैलेस आईटीआई रोड व राज ताइक्वांडो एकेडमी आबूनगर में उपलब्ध हैं। अभिभावक रजिस्ट्रेशन हेतु उपरोक्त मोबाइल नंबर 7007112011, 9580157709 में संपर्क कर सकते हैं। बैठक में संयुक्त सचिव भारत वर्मा, शिव कुमार, कार्यकारणी सदस्य रिया राजपूत, मनीषा राजपूत उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *