ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

 

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर निकाली गई। जिसमें भारत के जांबाज सैनिको का नेतृत्व कर्नल सोफिया कुरैशी तथा व्योमिका सिंह के नेतृत्व में जिस तरीके से अपनी जाबांजी का परिचय देते हुए आतंकवादियों को धूल चटाने का काम किया गया, उनके नौ ठिकानों को नेश्तानाबूत किया गया। पाकिस्तान जो अनर्गल बयानबाजी करता रहा है उसकी बोलती बंद करने का भी काम हिंदुस्तान के सैनिकों ने किया। इसी के चलते फतेहपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एक-एक व्यक्त के अंदर देश का जज्बा दिखाई पडा। इस दौरान तमाम लोगों ने शिरकत किया तो वही तिरंगा यात्रा के संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे रहे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने तिरंगा झंडा लहराकर लोगों के अंदर उर्जा का संचार किया तो वही पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने भी तिरंगा झंडा लहराया तो भाजपा की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि भारत की सैनिक बेटी ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करके देश के जज्बे को दिखा दिया और दुश्मन देश को धूल चटा दिया। इस अवसर पर अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, पुष्पा पासवान, ज्योति प्रवीण, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, मनोज मिश्रा, प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अन्नु श्रीवास्तव, प्रदीप बाजपेई, अंकित शुक्ला, गायत्री सिंह, शैलेंद्र शरण सिंपल, राम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गर्ग, राम प्रताप सिंह गौतम, नगर उतरी के अध्यक्ष संजय लाला, दक्षिणी के अध्यक्ष रीतेश गुप्ता,सुनील गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा पटेल नगर से होते हुए आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा होते हुए ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा के पास तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

About NW-Editor

Check Also

फसल नष्ट किए जाने की डीएम शिकायत

– पीड़िता चुनबुद्दी। फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानीपुर मजरे उमेदपुर गांव की रहने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *