Breaking News

एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये व संरक्षण करें: डीएम

 

फतेहपुर। विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओम घाट भिटौरा में प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति की थीम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओम घाट भिटौरा परिसर में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने आम का पौध, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने महोगनी, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन ने आंवला, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने महोगनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने आंवला का पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए। जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए गंगा दशहरा व विष्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है, इसलिए शासन की मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी करें। समय के साथ तकनीकी बदलाव (एसी, कूलर) हुआ है, जो अप्रत्यक्ष रूप से नुकसानदेय है। इसका असर कुछ दिनों बाद दिखने लगता है, प्रकृति से जो सुख की अनुभूति होती है इसके महत्व को हमे पहचानना चाहिए जो हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने मदद करते है जैसेदृहम किसी पौधे का रोपण करते है उसका लाभ कुछ समय बाद हमे दिखाई देता है, इसलिए हम सबको पौधा लगाना चाहिए और इसका रखरखाव भी करना आवश्यक है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक हवा हमारे स्वास्थ्य के लिए फेफड़े की तरह काम करते है। आगामी पौधारोपण अभियान में कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन अपनी भागीदारी निभा सकता है, के लिए ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतें जमीन और पौधा उपलब्ध कराएंगी बस उसकी देखरेख के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना है, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण सबकी सहभागिता से ही संभव है। पर्यावरण का मतलब है कि पृथ्वी, वायु, जल को हम प्रदूषित न होने दे, के लिए एक पौधा अवश्य लगाए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी भिटौरा व नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि ओम घाट भिटौरा परिसर में एक पार्क के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर अवगत कराए, जिससे कि आने वाले पर्यटकों और स्नानार्थियों को प्रकृति के सौंदर्य की अनुभूति होगी और मनोरम दृश्य भी दिखेगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जनपद में जिन नदियों को पुनरुद्धार की आवश्यकता है, कार्ययोजना बनाकर अग्रेत्तर कार्यवाही करे। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने गंगा दशहरा व विष्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना आवश्यक है और उसका संरक्षण पुत्र की तरह करेंगे तभी पौधा तैयार होगा और हमारे वातावरण को लाभ पहुंचाएगा। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि पौधा लगाए और उसका संरक्षण अवश्य करे, क्योंकि पौधा लगाने से अधिक महत्व संरक्षण का है। आगामी पौधारोपण अभियान में हम सबको पौधारोपण करना चाहिए, यह अभियान एक दिन, एक माह का नहीं, हमे निरन्तर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा तभी पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद महाराज, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, वनाधिकारी, पूर्व पंजाब कृषि विश्व विद्यालय के निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भिटौरा, नमामि गंगे के संयोजक, जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन पर हुआ भण्डारा

  खागा, फतेहपुर। श्री रुद्र महायज्ञ का गुरूवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *