फतेहपुर। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का आयोजन किया गया है, जो 15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक चलेगा। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने गांधी पार्क में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि योग हमारे देश की देन है, जो हमें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। आयुष विभाग के योगाचार्य अंगद सिंह ने लगभग 200 लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया। आयुष विभाग द्वारा सूक्ष्म जलपान और शीतल पेयजल वितरित किया गया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग रखी गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0. नवीन सोनी ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान जनपद की समस्त आयुष चिकित्सा इकाइयों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्या, डॉ0. अनुराग त्रिपाठी, डॉ0. अम्बरीश चन्द्रा, उपायुक्त मनरेगा, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कीड़ा अधिकारी, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ0. मो. मुईन अख्तर, डॉ0. विजय वर्मा, डॉ0. आयुष पटेल, वीरेन्द्र वर्मा, नारायण जी, गुलाब प्रसाद, नितिन कुमार और उदय शंकर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।