वृद्धजनों का पूजन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित

 

फतेहपुर। आकाश से भी ऊंचा कहा जाने वाले पिता के सम्मान में जून माह के तृतीय रविवार को मनाए जाने वाले फ़ादर्स डे के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ0 सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों का पूजन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ0 अनुराग द्वारा सर्वप्रथम सभी 50 वृद्धजनों को तिलक लगाया गया फिर सभी को माल्यार्पण, आरती व चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया ततपश्चात डॉ0 अनुराग द्वारा सभी को हलवा वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं दी गई व सभी वृद्धजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भले आपके बच्चे आपके साथ नहीं है पर डॉ0 अनुराग हमेशा आपके साथ रहेंगे जिस पर वृद्धजन भावविभोर होकर आशीर्वाद दे रहे थे।इस अवसर पर वार्डन अशोक यादव सहित वृद्धाश्रम के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *