महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर की परिचालन दक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की टोलीवार दौड़ एवं ड्रिल कराई गई। दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, टीमवर्क, अनुशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं को फिट रखने तथा विषम परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट एवं अनुशासन का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, समयबद्धता, सतर्कता एवं उच्च कार्यक्षमता बनाए रखने के साथ ही आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा आदेश कक्ष में ऑर्डली रूम आयोजित किया गया। ऑर्डली रूम के दौरान अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त कर लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों एवं पत्रावलियों का नियमानुसार समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं जवाबदेही को मजबूत बनाए रखना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। नियमित परेड, प्रशिक्षण एवं पत्रावलियों की समीक्षा के माध्यम से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
News Wani
