Breaking News

महोबा में ईवीएम-वीवीपैट की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

 

महोबा राघवेंद्र वी0 संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कर्नाटक ने महोबा में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का किया।उन्होंने जनपद में स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए वीवी पैट तथा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के संबंध में उनकी आशंकाओं को दूर किया।इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चल रही प्रथम स्तरीय जाँच (First Level Checking-FLC) की प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण का उद्देश्य आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यशीलता एवं तकनीकी स्थिति की जाँच तथा प्रथम स्तरीय जाँच की प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करना था। उन्होंने भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के इंजीनियरों को निर्देशित किया कि FLC का कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने एफएलसी के दौरान मशीनों की जाँच की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से जाँच की प्रगति, मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम स्तरीय जाँच की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए तथा ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने वेयरहाउस में लाइट की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को एफएलसी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोबा ग़ज़ल भारद्वाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी/कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मदन सागर के घाटों पर चला सफाई अभियान, कचरा हटाकर किया गया पौधरोपण

  महोबा। जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *