Breaking News

महोबा में पशुओं की सेहत पर जोर, चिकित्सा शिविर में जांच के साथ हुआ टीकाकरण

महोबा, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को पशुपालन विभाग की ओर से नयापुरा बंधन वार्ड में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने पहुंचकर अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया।

शिविर में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पशुपालकों को बीमारी की पहचान, इसके लक्षण, संक्रमण से बचाव और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पशुओं का टीकाकरण भी कराया गया।

चित्रकूट धाम मंडल बांदा के उपनिदेशक डॉ. गोविंद कुमार ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें।

चिकित्सा शिविर में पशुओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया। पशुपालकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय से टीकाकरण कराने की सलाह भी दी गई।

इस मौके पर उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर-महोबा डॉ. अटल सिंह, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी (चिकित्सा/स्वास्थ्य) डॉ. सुरेश पाल समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा पशुओं के स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण के लिए विभागीय सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

मदन सागर के घाटों पर चला सफाई अभियान, कचरा हटाकर किया गया पौधरोपण

  महोबा। जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *