Breaking News

मदन सागर के घाटों पर चला सफाई अभियान, कचरा हटाकर किया गया पौधरोपण

 

महोबा। जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए वन विभाग की टीम ने सेवा पर्व कार्यक्रम के तहत शहर के ऐतिहासिक मदन सागर सारोवर के घाटों पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और जिला गंगा समिति के लोगों ने एकजुट होकर तालाब के घाटों व उसके आसपास फैले प्लास्टिक, पॉलिथीन और कचरे को एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया। यह अभियान प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह चलाया गया साथ ही पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सफाई अभियान दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह जगह जगह कूड़ा न फेंकें। कूड़ा सदैव एक निश्चित स्थान अथवा कूड़ेदान में ही डालें। इस दौरान मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें स्वस्थ और खुशहाल रखती है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में जनसंख्या वृद्धि के कारण पौधों का कटान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है, इसलिए पौधों को रोपण ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में वन विभाग के उपक्षेत्रीय वनाधिकारी श्रीचंद्र प्रकाश वन दरोगा, अमित पांडेय, पीआर अग्रवाल वन रक्षक अतेंद्र राजपूत, काली प्रसाद तिवारी, रामबाबू कुशवाहा एवं अन्य कर्मचारी के साथ जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में पशुओं की सेहत पर जोर, चिकित्सा शिविर में जांच के साथ हुआ टीकाकरण

महोबा, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को पशुपालन विभाग की ओर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *