Breaking News

हाई वोल्टेज तार बने ‘मौत का फंदा’: नगर पालिका गेट के सामने झूलते बिजली तारों से खतरा, कंटेनर में फंसकर टूटी लाइन

फतेहपुर (न्यूज़ वाणी – मो आरिफ): शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल नगर पालिका गेट के सामने बिजली विभाग की एक बड़ी और जानलेवा लापरवाही सामने आ रही है। सड़क के ठीक बीचों-बीच से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तार ज़मीन की सतह से काफी नीचे लटक रहे हैं, जो राहगीरों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों के लिए हर पल खतरा बने हुए हैं।
कल टला भीषण हादसा, 6 घंटे ठप रही बिजली:
लापरवाही का आलम यह है कि कल दिनांक 17 सितंबर 2026 को एक ऊंचा कंटेनर गुजरने के दौरान लटकते तार उसमें फंसकर टूट गए। गनीमत यह रही कि उस समय क्षेत्र में बिजली कटौती चल रही थी, जिससे चालक की जान बच गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, लाइन टूटने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति लगभग 6 घंटे तक पूरी तरह बाधित रही।
‘नो एंट्री’ के बावजूद बेधड़क दौड़ रहे भारी वाहन:
स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग और लटकते तारों के बावजूद क्षेत्र में ‘नो एंट्री’ के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऊंचे कंटेनर और भारी मालवाहक वाहन दिन-रात बेधड़क आवाजाही कर रहे हैं। यदि चालू बिजली के दौरान कोई वाहन फिर से इन तारों की चपेट में आता है, तो क्षेत्र में भीषण अग्निकांड या बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय निवासियों की मांग:
क्षेत्रीय व्यापारियों और नागरिकों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि लटकते तारों को जल्द से जल्द ऊंचा कराया जाए और ‘नो एंट्री’ का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के वैसापुर हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और दानपात्र की रकम गायब

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसापुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने घंटा चोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *