Breaking News

मोरंग से भरे 31 डंपरों पर 31 लाख का जुर्माना

 

फतेहपुर। लखनऊ में नव नियुक्त सिपाहियों की जॉइनिंग के मद्देनजर जिले से निकलने वाले वाहनों पर जिलाधिकारी द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को नजरअंदाज करना खनन माफियाओं को भारी पड़ गया। मजिस्ट्रेट रजनीश श्रीवास्तव ने खनिज विभाग, एआरटीओ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शनिवार रात को संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 31 ओवरलोड ट्रक और डंफर जब्त किए गए । इन पर 31 लाख का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी आदेश की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *