Breaking News

गौ सेवक महेश कुमार प्रजापति को गौ रक्षा से तीसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत

 

-प्रदेश मंत्री का पद भी अतिरिक्त भार के रूप में दिया गया प्रभार

बांदा। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने अवगत कराया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे की अनुशंसा पर विश्व हिंदू महासंघ (गौरक्षा प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश में गौ सेवा-गौ रक्षा का कार्य कर रहे महेश कुमार प्रजापति को गौ रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि अब से महेश कुमार प्रजापति की बांदा जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश में मंत्री पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी। महेश कुमार प्रजापति ने विगत 5 वर्षों में बांदा जनपद की सभी सरकारी तथा निजी गौशालाओं का डाटा तैयार किया, बराबर निरीक्षण किया एवं गायों की स्वास्थ्य तथा खान-पान की व्यवस्था गौशालाओं में सही कराई। ग्रामीण, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों को नजदीकी गौशाला और गाय से जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया साथ ही बांदा जनपद से बहने वाली परम पूज्य एवं पवित्र केन मां (केन नदी) की आरती का कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जो विगत वर्षों से अब तक निरंतर जारी है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में गौ सेवकों की सक्षम टीम बनाने की अहम भूमिका महेश कुमार प्रजापति अपने पूर्व के अनुभव से निभाएंगे। प्रवीण दुबे, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ गौ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने उक्त के संबंध में जानकारी दी है कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि महेश कुमार प्रजापति द्वारा देश में किए गए गौ माता की सेवा कार्यों, अनुभव, मार्गदर्शन में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक गौ माता की सेवा, सुरक्षा के इस विशेष अभियान में हम सभी संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी गौ भक्त, निरंतर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने महेश कुमार प्रजापति को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल की कामना की है। वहीं बांदा जनपद में महेश कुमार प्रजापति के समर्थकों एवं पदाधिकारियों द्वारा उनको प्रदेश स्तर में प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

About NW-Editor

Check Also

पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनीं गई जनता की शिकायतें

  बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *