दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 14 महीने के मासूम समेत कई दबे; मचा हड़कंप

 

Delhi News: दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक चार मंजिला इमारत ढह गई। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था। हादसे में 14 महीने के बच्चे समेत आठ लोग घायल हैं। अभी भी मलबे में तीन-चार लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक इमारत गिर गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कई अन्य एजेंसियां भी राहत कार्य में जुटी हैं। हादसे में 8 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है। बचाव में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि 8 लोगों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि  2-3 लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं। फिलहाल मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां और पुलिस की टीमें बचाव और राहत कार्य में जुटी है। माना जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी, इसके कारण हादसा हुआ है।

मलबे से निकाले गए लोग

मलबे से अब तक परवेज उम्र 32 पुत्र अब्दुल, नावेद उम्र 19 साल पुत्र अब्दुल, सिजा उम्र 21 साल पत्नी परवेज, दीपा उम्र 56 साल पत्नी गोविंद, गोविंद उम्र 60 साल पुत्र रामचरण, रवि कश्यप उम्र 27 साल पुत्र राम चरण, ज्योति उम्र 27 साल पत्नी रवि कश्यप और अहमद उम्र 14 महीने पुत्र परवेज को बचाया गया है। इन सभी इलाज के लिए जेपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं 14 महीने के अहमद को जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

About NW-Editor

Check Also

शिमला के रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की विरासत को सलाम: सोनिया गांधी ने रिमोट से किया मूर्ति का अनावरण

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस दिग्गज नेता और छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *