Breaking News

गोकर्ण गुफा में रूसी महिला और दो बच्चों का रेस्क्यू, बिजनेस वीजा पर आई थी भारत

उत्तर कन्नड़: जिले के कुमता तालुक में रामतीर्थ पहाड़ियों की गोकर्ण गुफा से एक रूसी महिला और उसके दो छोटे बच्चों का रेस्क्यू किया गया। महिला की पहचान 40 साल की नीना कुटीना उर्फ मोही के रूप में हुई है। यह महिला बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से गहराई से प्रभावित होकर गोवा होते हुए गोकर्ण पहुंची। उसके साथ 2 बेटियां 6 साल की प्रेया और 4 साल की अमा थी। जंगल के बीचों-बीच बनी गुफा में ये लोग 2 हफ्ते से थे। इन लोगों ने गुफा के अंदर एक साधारण घर बना लिया था। हाल ही में हुए लैंडस्लाइड के बाद रूटीन पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने गुफा के बाहर कपड़े लटके हुए देखे। अंदर पहुंचने पर टीम को महिला और बच्चे मिले। पुलिस हैरान है कि ये लोग जंगल में कैसे जिंदा रहे और उन्होंने क्या खाया। पुलिस ने इस बात पर संतोष जताया कि इनके साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई।

टीम के हेड इंस्पेक्टर श्रीधर ने बताया; महिला को निकालकर लाने वाली टीम के हेड इंस्पेक्टर श्रीधर ने बताया कि महिला संभवत: गोवा से गोकर्ण गुफा तक पहुंची होगी। हालांकि जांच में सामने आया है कि उसका वीज़ा 2017 में समाप्त हो गया था। वह कितने समय से भारत में रह रही है, यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने एक साध्वी के आश्रम में उसके रहने की व्यवस्था की है। उसे गोकर्ण से बेंगलुरु ले जाने और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एक लोकल NGO की मदद से रूसी दूतावास से संपर्क किया गया है। औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं।

About NW-Editor

Check Also

अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा धरती का ‘डॉक्टर’! हर इंच का हाल बताएगा NISAR मिशन

नई दिल्ली: नासा-इसरो के महत्वाकांक्षी निसार मिशन के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इसरो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *