Breaking News

विहिप व बजरंग दल की बैठक में धर्म ध्वजा यात्रा की बनी रूपरेखा

– बीस अगस्त को निकलेगी यात्रा, पहुंचेगी मलवां कस्बा
–  बैठक करते विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी।
बिंदकी, फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आगामी बीस अगस्त को निकलने वाली धर्म ध्वजा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मौजूद लोगों को यात्रा को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बताया गया कि यह धर्म ध्वजा यात्रा मलवां कस्बे में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में उसी दिन पहुंचेगी। कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव स्थित टैगोर विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में आगामी बीस अगस्त को निकालने वाली धर्म ध्वजा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मुख्य अतिथि बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने कहा कि हिंदुओं को संगठित और जागरूक करने के लिए यह धर्म ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन 20 अगस्त को मलवां कस्बे में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का एक संयुक्त बड़ा कार्यक्रम होगा। जनपद के अलावा प्रदेश के कोने-कोने से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। विश्व हिंदू परिषद के बिंदकी नगर अध्यक्ष राजेश सिंह गौतम ने बताया कि धर्म ध्वजा यात्रा डीघ गांव से प्रारंभ होकर बिंदकी पहुंचेगी। बिंदकी से चौडगरा, मुरादीपुर होते हुए यात्रा मलवां कस्बा पहुंचेगी। धर्म ध्वजा यात्रा में शामिल होने वाले विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के लोग मलवां कस्बे में आयोजित विशाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री, शैलेश सिंह कछवाह के अलावा सरवन सिंह, अभिषेक सिंह, नीरज सिंह, पिंटू सविता, अमित विश्वकर्मा, बुद्धू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम बीडीओ के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

– मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता का आरोप – डीएम को ज्ञापन देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *