Breaking News

”पति बना हैवान: 3 दिन तक सड़ती रही बीवी की लाश, बेटे को मिली मौत की धमकी, सुनकर कांप उठेगी रूह”

 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में एक घर से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घर के दरवाजे को बड़ी मशक्कत से तोड़ा, जहां चारपाई पर 45 वर्षीय इंदू प्रजापति की सड़ी-गली लाश मिली। यह शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका के बेटे ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि उसका पति महेश गायब है। वहीं महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मृतिका पुलिस को पहले ही दे चुकी थी जान के खतरे की सूचना 
वहीं इस मामले के संज्ञान में आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तथा फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा कि इंदू प्रजापति कई बार पुलिस को अपनी जान के खतरे की जानकारी दे चुकी थी। मृतक के लड़के का आरोप है कि उसकी मां की हत्या हुई है, जो पिता महेश ने की है। बेटे ने बताया कि एक सप्ताह पहले पिता महेश ने उसे भी धमकाया था। महेश ने कहा था कि नानी के यहां ही रहना अगर यहां आ गये तो जान से मार दूंगा। बेटे ने आगे बताया कि मेरी मां को आये दिन पिता मारते पीटते रहते थे। मृतिका के भाई ने भी जीजा पर आरोप लगाया कि आये दिन मेरी बहन को मारता पीटता था और जान से मारने की धमकी देता रहता था।

मृतका के पिता ने दी तहरीर 
इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि थाना बरदह के बागपुर गांव में 45 वर्षीय इंदू पत्नी महेश की डेड बॉडी उसके घर के बंद कमरे में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई। मृतका के पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंचनामा और कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About SaniyaFTP

Check Also

योगी सरकार का रिकॉर्ड बजट पेश, विकास योजनाओं पर बड़ा फोकस

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *