Breaking News

काम के बहाने घर बुलाकर 60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से किया रेप : आपत्तिजनक हालत में देखकर लोगों ने किया ये हाल

 

हाथरस: यूपी के हाथरस जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बुजुर्ग ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दरिंदा उसे पहले भी कई बार छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। इस घटना के दौरान लोगों ने उसे देख लिया और बुजुर्ग की जमकर पिटाई की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

जानिए पूरा मामला : जानकारी के मुताबिक, ये मामला जिले के सादाबाद क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक कस्बे में करीब 60 साल के सत्तार पर 15 वर्ष की लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि बुजुर्ग किशोरी को अपने मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया था और उसने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पड़ोसियों को शक हुआ तो वे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दरिंदे को रंगेहाथ पकड़ लिया।

 

पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई : बताया जा रहा है कि नाई समाज की एक नाबालिक किशोरी को मुस्लिम समाज का बुजुर्ग कई बार झांसा देकर अपने पास बुलाकर उसके साथ छेड़खानी तथा दुष्कर्म जैसी घटना घटित कर चुका है। मंगलवार को भी उसने झांसा देकर नाबालिग को अपने पास बुलाया और उससे दरिंदगी की। पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

About NW-Editor

Check Also

प्रोफेसर की गिरफ्तारी से खुले कई राज: 17 साल से चल रहा था गुप्त खेल!

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के अनुशासन अधिकारी व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *