Breaking News

लाइव आत्महत्या की कोशिश के बाद यूट्यूबर अनुराग डोभाल को पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

बाबू भैया उर्फ अनुराग डोभाल इस वक्त अस्पताल में हैं। रोड एक्सीडेंट में उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई है और उनका इलाज चल रहा है। वह ICU में भर्ती हैं। UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको टॉर्चर किया है। इसलिए अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मम्मी-पापा ही होंगे। इस विवाद के बीच पिता ने बेटे और बहू, दोनों को बेदखल कर दिया है। इसकी जानकारी अखबार में निकलवाई है।

दरअसल, अनुराग डोभाल के पिता ने पब्लिकली अपने बेटे और बहू रितिका चौहान के बारे में एक छोटा-सा एड दिया है, जिसमें बताया है कि उनका इन दोनों से अब कोई वास्ता नहीं है। उसकी कटिंग अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सूचना सेक्शन में लिखा है, ‘मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु त्रतिका चौहान डोभाल को अपने समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं। भविष्य में इनके द्वारा किए गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। मेरी और मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जगदम्बा प्रसाद डोभाल पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त डोभाल निवासी प्लॉट नंबर 97 बी ग्राम कुलणा अठूरवाला भानिवावाला, देहरादून, उत्तराखण्ड।’

अनुराग डोभाल का इंस्टाग्राम पोस्ट

अनुराग डोभाल ने अपने बीते वीडियोज में जो कुछ कहा, वो अब सच साबित होता दिख रहा है। उन्होंने 3 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। उनसे परिवार, पैसा, रिश्ते सब कुछ छीन लिया गया है। उन्होंने कहा था कि इस कदर उन्हें परेशान किया गया है कि अब वह जी नहीं पाएंगे। यूट्यूबर ने ये भी दावा किया था कि उनको मारने की कोशिश भी जा रही है।

इसके बाद अनुराग ने एक और वीडियो बनाया और उसमें परिवार पर आरोप लगाया कि वह उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। आखिरी व्लॉग में ये भी कहा था कि उन्होंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी, जिसके लिए परिवारवाले पहले मान नहीं रहे थे, जिसके लिए उन्हें खूब मनाना पड़ा था। बाद में माने लेकिन फिर कहा कि वह शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे क्योंकि वह खुश नहीं हैं। इसलिए यूट्यूबर ने खुद ही सारा इंतजाम किया। वीडियो में आगे बताया था कि उन्हें न मम्मी-पापा का प्यार मिला, न भाई और न ही बीवी का। उन्होंने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी, पापा, भाई कलाम इनक और श्रेया होंगे।’

इसके बाद अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 की स्पीड से कार चलाई, जो डिवाइडर से टकरा गई और उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनके मैनेजर समेत अन्य दोस्तों ने हेल्थ अपडेट दिया था। पत्नी रितिका भी अपने परिवार के साथ मिलने के लिए पहुंची थीं और लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की थी।

About NW-Editor

Check Also

‘डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप’: मोनालिसा ने रोते हुए सुनाई आपबीती, परिवार पर भी लगाए पैसे के आरोप”

वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *