बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ हाल ही में बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। मुंबई स्थित सनातन मठ में पूज्य बागेश्वर बाबा से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पूज्य सरकार द्वारा संचालित जनसेवा के कई कार्यों, गरीब बेटियों के लिए कैंसर हॉस्पिटल और बागेश्वर धाम में निरंतर संचालित मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे की जानकारी दी गई। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने इन जनकल्याणकारी पहलों की तारीफ करते हुए पूज्य सरकार के समाजसेवा के इस अभियान की प्रशंसा की। भेंट के अंत में टाइगर श्रॉफ ने पूज्य सरकार को अंगवस्त्र दिया और आशीर्वाद भी लिया। साथ ही, जनसेवा के प्रति उनके समर्पित प्रयासों की भी तारीफ की।
टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म
वहीं, टाइगर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो ‘हिटमैन’ फिल्म की घोषणा टाइगर श्रॉफ और सुनील शेट्टी के साथ हो चुकी है। फिल्म की कहानी, क्रू और प्रोडक्शन टाइमलाइन के बारे में मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
सुनील शेट्टी और टाइगर की फिल्म
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘मेकर्स टाइगर के अपोजिट एक नई और दमदार एक्टिंग करने वाली जोड़ी की तलाश में थे, और संजना सांघी इसके लिए बिल्कुल सही रहीं। कहानी में दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की जरूरत है और उनके शामिल होने से कलाकारों की टीम में एक दिलचस्प पहलू जुड़ गया है। वह टाइगर और सुनील शेट्टी दोनों के साथ अहम सीन में नजर आएंगी।’
टाइगर श्रॉफ के साथ संजना सांघी
इस प्रोजेक्ट में संजना सांघी और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। संजना सांघी ने 2019 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘दिल बेचारा’ से डेब्यू किया था। उनके बाद के कामों में ‘धक धक’ (2023), ‘ओम: द बैटल विदिन’ (2022) और उनका सबसे हालिया प्रोजेक्ट ‘वो भी दिन थे’ (2024) शामिल हैं, जिसमें उन्होंने आदर्श गौरव और चैतन्य भूषण के साथ काम किया था।
‘बागी 4’ के बाद टाइगर की ‘हिटमैन’
‘हिटमैन’, ‘बागी 4’ (2025) के बाद टाइगर श्रॉफ का नया प्रोजेक्ट होगा। एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘बागी’ की चौथी फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी थे।
News Wani
