रेजांगला के शहीदों की याद में 5100 दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

– देशभक्ति के रंग में रंगा फतेहपुर, गूंजे भारत माता के जयकारे
दीप जलाकर रेजांगला के शहीदों को श्रद्धांजलि देते यादव महासभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारत-चीन 1962 के ऐतिहासिक रेजांग ला युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीर सैनिकों की स्मृति में गुरुवार की शाम शहर के सैनिक गेस्ट हाउस में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। 5100 दीपों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीप प्रज्जवलन करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार छह वर्षों से किया जा रहा है। रेजांगला युद्ध का इतिहास लड़ाई में सबसे भयंकर युद्ध के रूप में याद किया जाता है। इस युद्ध में अहीरवाल के वीर रणबांकुरों ने जो बलिदान दिया था उसको याद करते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। सेना के जवानों ने 18 नवंबर 1962 को लद्दाख की दुर्गम बफीर्ती चोटी पर शहादत का ऐसा इतिहास लिखा था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रभारी उत्तर प्रदेश चौधरी राजेश यादव ने कहा कि रेजांग ला का युद्ध भारतीय सेना की अमर गाथा है। देश के इन सपूतों ने अपने लहू से तिरंगे की आन-बान-शान को बचाया था। पूर्व सैनिकों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आम नागरिकों ने भी भाग लिया। सभी ने शहीदों को नमन करते हुए वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजा दिया। गुरूवार को उन्हीं शहीदों की याद में रेजांग ला कलश यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे देश से लगभग 50000 हजार किलोमीटर से चल कर फतेहपुर आई है। उत्तर प्रदेश के लगभग 28 जनपदों में जाएगी। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और राष्ट्रगान के साथ दीपोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर ध्यान सिंह, वीर सिंह, विनय यादव, राजन यादव, संजय यादव, यशवंत यादव, नरसिंह, रामआसरे, कुंवर सिंह, निर्मल यादव, अभिषेक यादव, धीर सिंह यादव, उमेश यादव सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

धनतेरस पर जाम की भेंट चढ़ी सड़कें, घंटों फंसे यात्री

– गलियों तक फैला ट्रैफिक, परेशानी बढ़ी पथरकटा-सिविल लाइन मार्ग पर लगे जाम का दृश्य। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *