Breaking News

संविधान से देश तरक्की करेगा: नरेश उत्तम

– पक्की सड़क बनवाने की हुई मांग
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने बिंदकी कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों को संविधान पर भरोसा करना चाहिए। इसी से देश चलेगा और तरक्की करेगा। लोगों ने सांसद से कच्चे मार्ग को पक्का मार्ग बनवाने की मांग किया। सांसद ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मार्ग को पक्का बनाने का काम किया जाएगा।
बिंदकी कस्बे के गढ़ी तालाब के पास स्थित एक स्कूल में सांसद नरेश उत्तम पटेल शनिवार की दोपहर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि संविधान में भरोसा करना चाहिए। लोकतंत्र में भरोसा करना चाहिए। संविधान के अनुसार चलने से ही देश का तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का जीवन में विशेष महत्व है। शिक्षा के माध्यम से ज्ञान अर्जित करके नौकरी और रोजगार किया जा सकता है जिसके माध्यम से आर्थिक उन्नति होगी और व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उपस्थित लोगों ने सांसद नरेश उत्तम पटेल से गढ़ी तालाब से लेकर स्कूल होते हुए आगे नहर तक के लगभग डेढ़ किलोमीटर के कच्चे गड्ढा युक्त मार्ग को पक्का बनवाए जाने की मांग किया। सांसद ने आश्वासन किया कि जल्द ही मार्ग को पक्का बनाए जाने का काम किया जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो सके। इस मौके पर सपा नेता महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह, गणेश वर्मा, रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, धर्मपाल सिंह पटेल, जगदीश उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, अनिरुद्ध यादव, सियाराम यादव, उपेंद्र सिंह एडवोकेट, नवाब हुसैन एडवोकेट, शोएब, मौलाना मतलूब रहमान, सैफ खान, मनोज कुमार, बाबूलाल यादव, अमान खान भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम बीडीओ के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

– मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता का आरोप – डीएम को ज्ञापन देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *