Breaking News

डीएम व एएसपी ने पीड़ितों की सुनीं एसमस्याएं

– जिले के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
थाना समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एडीएम व एएसपी।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने खागा कोतवाली व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया। थाना समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व के 65 व पुलिस से संबंधित 27 प्रार्थना पत्र रहे। राजस्व टीम के राजस्व के दस व पुलिस से संबंधित आठ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *