Breaking News

हुनर-ए-हिंद के आडिशन का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ

– प्रतिभागियों की प्रस्तुति को सराहा
– आडिशन का फीता काटकर शुभारंभ करते पूर्व विधायक करन सिंह पटेल।
फतेहपुर। जनपद में हुनर-ए-हिंद अदा, अंदाज और आवाज़ के ऑडिशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। यह ऑडिशन आईटीआई रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए। जहां जनपद के प्रतिभाशाली बच्चों ने सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग व इंस्ट्रूमेंटल श्रेणियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर जज आए फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रागमान, मिस दिल्ली दीक्षा, मिस्टर दिल्ली मुकेश व फेमस डांस कोरियोग्राफर रिक्की राज ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को सराहा और उनकी प्रतिभा को मंच दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक करन सिंह पटेल ने शिरकत कर आडिशन का फीता काटकर शुभारंभ किया। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी अशोक तपस्वी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में अनिल त्रिपाठी उर्फ मनीष, वंदना द्विवेदी, सुनील पटेल, राजेश शुक्ला, प्रीतु शुक्ला, अंकित दीक्षित, व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने विषेष सहयोग दिया। शो के कोऑर्डिनेटर्स के रूप में विष्णु दयाल श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, सौम्य मिश्रा, शरद, शिवम त्रिपाठी, अनुराग उपाध्याय, चंदन उपाध्याय, निशांत सिंह, रजत चतुर्वेदी, हर्ष मिश्रा, प्रीति कुशवाहा एवं प्रीति शामिल रहे। हुनर-ए-हिंद का यह मंच फतेहपुर के बच्चों के लिए अपनी कला और प्रतिभा को देश के सामने लाने का एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ।

About NW-Editor

Check Also

सनातन धर्म जागरण व होली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

– आचार्यकुलम् की बैठक में शहरवासियों से सहयोग की अपील – बैठक कर विचार-विमर्श करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *