Breaking News

अधिशाषी अभियंता की पदोन्नति पर किया सम्मान

– पदोन्नति पर अनिल कुमार शील का स्वागत करते साथी।
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी में कार्यरत अनिल कुमार शील को अधिशाषी अभियंता से पदोन्नति पाकर अधीक्षण अभियंता बनने पर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। यह स्वागत समारोह पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय उपाध्यक्ष अंकुर बाजपेई और नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार शील को शॉल और बुके भेंट कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने अनिल कुमार शील को फूल माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत करने वालों में सहायक अभियंता प्रतीक अग्रवाल, सत्यम कनौजिया, एई कुमार गौरव मौर्य, जेई विकास भारती, जेई विनय कुमार, अभिनव सिंह सेंगर, वीरेंद्र कुमार, सुशील बिहारी सहित कई अन्य लोग शामिल थे। सभी ने श्री शील की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया और उनके नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समारोह विभाग में उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक था।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *