Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता

– विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने दिया पुरस्कृत
– खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मंचासीन अतिथि।
फतेहपुर। तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर ऐलई के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक कृष्ण स्वरूप सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री व ब्लॉक अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, ब्लॉक मंत्री आकाश सिंह, आरएसएम के ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, एआरपी रघुराज सिंह, समर बहादुर सिंह, दीपक कुमार, उमेश मौर्य, अशोक सिंह, दिलीप सिंह, आनंद कुमार मिश्र, डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे। बीईओ रत्नामणि मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खण्ड ऐरायां में तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शासन के निर्देशानुसार किया गया। प्रतियोगिता में खागा तहसील के चारों विकास खण्ड ऐरायां, धाता, विजयीपुर, हथगाम के लगभग एक सैकड़ा बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, मानसिक मंद बच्चों हेतु गुब्बारा फुलाना व टोकरी में गेंद डालना व दृष्टि बाधित बच्चों हेतु छूकर पहचाना तथा रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अंकित कुमार, दीपान्शु तथा शशि प्रकाश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 100 मी. बालिका वर्ग दौड़ में शिखा, आराधना व प्राची ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। छूकर पहचानने की प्रतियोगिता में राज, मांशू और महिमा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंग भरो प्रतियोगिता में ज्ञान सिंह, कार्तिक व लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा फुलाने की प्रतियोगिता में अराधना, रवि कुमार व मांशू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। टोकरी में गेंद डालने की प्रतियोगिता में अरुणेन्द्र, राज मौर्य व रूबी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांश, दीपांशु व आराधना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्पेशल एजुकेटर सुरेश चंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, राजाराम, सूर्य मणि गुप्ता, राहुल कुमार, पंकज कुमार, दिग्विजय सिंह, प्रीति मौर्या, मनोज कुमार, गरिमा सिंह आदि शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *