Breaking News

प्रभारी यातायात द्वारा हूटर-सायरन व फॉल्ट नंबर प्लेट पर कसा शिकंजा

– यातायात पुलिस ने 85 हजार रुपये का शमन काटा

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जनपद इटावा में यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह द्वारा हूटर, सायरन एवं फॉल्ट नंबर प्लेट के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 85,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूप से बिना अनुमति लगे हूटर व सायरन, गलत अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट, तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य सड़क पर अनावश्यक शोर, अव्यवस्था एवं दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा बिना अनुमति हूटर-सायरन का प्रयोग न करने की अपील की। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह के साथ कांस्टेबल दुर्गेश कुमार एवं कांस्टेबल चालक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

महिला अपराध पर सख्ती बसरेहर में मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा। बसरेहर पुलिस द्वारा मात्र 03 घंटे में दुष्कर्म का खुलासा, पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *