Breaking News

वृद्धाश्रम में एक पेड़ मां के नाम चला अभियान

– मां व प्रकृति के प्रति सम्मान जता किया पौधरोपण
– वृद्धाश्रम में पौधरोपण करते लोग।
फतेहपुर। मवइया स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को अटल वयो अभ्युदय योजना एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाकर एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक होगी। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन के मूल आधार हैं, और इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। कार्यक्रम में आश्रम संचालिका नीतू वर्मा, संस्था अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, कंचन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि वे इस अभियान से जुड़कर अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

About NW-Editor

Check Also

सशक्त महिला प्रधान विषय पर आधारित है अवधी फिल्म दंश

– 31 मार्च को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज – पत्रकारों से बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *