Breaking News

सशक्त महिला प्रधान विषय पर आधारित है अवधी फिल्म दंश

– 31 मार्च को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज
– पत्रकारों से बातचीत करते निर्देशक नदीम जावेद।
फतेहपुर। अवधी फिल्म दंश एक सशक्त महिला प्रधान विषय पर आधारित है, जिसमें समाज में महिलाओं की स्थिति, संघर्ष और उनकी आवाज़ को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह फिल्म 31 मार्च को एनजे फिल्म प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। यह बात फिल्म के निर्देशक नदीम जावेद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होने बताया कि फिल्म में मुख्य कलाकारों में किरन गौतम, विनोद कॉमेडियन, अज़मी कमर, अनिल मौर्या, कुलदीप विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, वेद प्रकाश, रामजी श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, आरती गुप्ता, विकास ओबरॉय सहित कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्माण एनजे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। जिसके निर्माता एनजे फिल्म प्रोडक्शन ही है। फिल्म की कहानी को प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने लिखा है। कैमरामैन की भूमिका अनिल मौर्या एवं राजा कश्यप ने निभाई है। श्री जावेद ने बताया कि दंश केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देने का प्रयास है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। हमारा बैनर हमेशा कोई न कोई सामाजिक फिल्मों का निर्माण करता आया है और आगे भी तीन फिल्में लगातार आएंगी। जिसमें धरती के भगवान, लिफाफा-2, नालायक-2, आभागिन-3 हैं। जिनका निर्माण बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *